मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज
संवाद सहयोगी सरकाघाट बडाल निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर मारपीट व जान से मारने की ध
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 03:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : बडाल निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित घेर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे मंगलवार शाम घर के आंगन में था तो बीना देवी पत्नी बलदेव सिंह और उसकी बहू संजना व दो लड़के आए और उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुनीता देवी पत्नी कंवर सिंह ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसमें लिखा गया है कि वह मंगलवार शाम पड़ोसी के घर जा रही थी तो घेर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गालीगलौच किया। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें