टाटा सूमो खाई में गिरी नाना और दोहता घायल
सुंदरनगर उपमंडल के तहत जयदेवी गांव में एक टाटा सूमो के गहरी
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल के तहत जयदेवी गांव में एक टाटा सूमो के गहरी खाई में लुढ़कने से नाना और दोहता घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। भलाणा धार निवासी प्रेमलाल दोहते के साथ सुंदरनगर से टाटा सूमो में जयदेवी की ओर जा रहे थे। जयदेवी के समीप वैद्य रा मोड़ पर टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। शोर सुनकर स्थानीय निवासी अरुण शर्मा ने और लोगों को एकत्रित कर घायलों को खाई से निकाला और अन्य गाड़ी के माध्यम से अस्पताल भेजा। घायल प्रेमलाल जयदेवी में जलशक्ति विभाग में फिटर तैनात हैं। बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें