24 घंटे बंद रहा मनाली-चंडीगढ़ एनएच
जागरण टीम मंडी/सिमस झिरड़ी के जोगणी माता मंदिर के पास ल्हासा गिरने से मनाली-चंडीगढ़
जागरण टीम, मंडी/सिमस : झिरड़ी के जोगणी माता मंदिर के पास ल्हासा गिरने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ल्हासा गिरने के कारण 24 घंटे तक बंद रहा। इससे पूरी रात वाहन यहां फंसे रहे। शनिवार शाम को छह से सात बजे करीब बंद हुए एनएच रविवार शाम छह तक यातायात बहाल हो पाया।
जोगणी माता मंदिर के पास ल्हासा गिरने से एनएच बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से रातभर सैकड़ों वाहन मंडी और कुल्लू की ओर से फंसे रहे। इसमें सेब ले जा रहे मालवाहक और प्रोजेक्टों के काम लगे ट्रक और आर्मी का सामान लेकर जा रहे वाहन शामिल थे। रविवार सुबह प्रशासन ने थोड़ी देर के लिए इसे खोलकर कुल्लू की और से फंसे वाहनों को भेजा गया लेकिन इसके बाद पुन: पत्थर गिरना शुरू हो गए। इसके बाद दो बजे के करीब इसे खोला गया लेकिन अभी मार्ग बहाल हुए कुछ ही देर हुई थी कि फिर से ल्हासा गिरने के कारण यह बंद हो गया। शाम को छह बजे इसे पूरी तरह से बहाल किया गया। औट के एसएचओ ललित महंत ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं, उपमंडल जोगेंद्रनगर के ग्राम पंचायत धार को जाने वाले जोगेंद्रनगर-झमेहड सड़क भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से बंद हो गई है। संपर्क मार्ग होने के कारण यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है। ऐसे में गांव में रह रहे लगभग 200 के करीब लोगों को पैदल ही छह किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल शर्मा ने बताया कि सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।