Move to Jagran APP

सधोट व बसंतपुर में रोपे पौधे

सहयोगी धर्मपुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा द्वारा दो लाख फलदार पौधे लगाए जाने का ल

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 07:35 PM (IST)
सधोट व बसंतपुर में रोपे पौधे
सधोट व बसंतपुर में रोपे पौधे

सहयोगी, धर्मपुर : धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा द्वारा दो लाख फलदार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बात प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री एवं जूवेनाइल जस्टिस केयर बोर्ड सदस्य वंदना गुलेरिया ने सधोट और बसंतपुर ग्राम पंचायत में पौधारोपण के बाद महिलाओं को संबोधित करते कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नमसा प्रोजेक्ट के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायतों सधोट और बसंतपुर में महिलाओं द्वारा 10 हजार फलदार पौधे बांटे गए हैं। ये नीम, शीशम, अर्जुन, अमरूद, नींबू, माल्टा किन्नू और कटहल प्रजाति के हैं। अभियान के पहले चरण में तन्यार, चोल्थरा, ब्रांग और चुनोता पंचायतों में पौधारोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य स्वर्णा देवी, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य विशाल, प्रधान पवन ठाकुर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.