Move to Jagran APP

अभिषेक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा

संवाद सहयोगी मंडी प्रदेश जेबीटी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकु

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 05:36 PM (IST)
अभिषेक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा
अभिषेक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा

संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश जेबीटी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसके लिए प्रदेश महासचिव मोहित ठाकुर द्वारा ऑनलाइन फार्म भी जारी किया था। इसमें 158 जेबीटी प्रशिक्षुओं ने आवेदन किया था। इनमें 75 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें अभिषेक जम्वाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि चमन, खूबे राम, रोहित तेंगटा, गौरव ठाकुर, अक्षय, अनूप कुमार, मदन ठाकुर, गुलाब ठाकुर, गुरनेल सिंह, राज कुमार, लक्ष्मी व पवन कुमार पम्मी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

prime article banner

राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, वीरेश ठाकुर, रवि नेगी व अभिषेक मोहम्मद को चुना गया है। पल्लवी को महिला विग प्रमुख और कनिका महाजन को मीडिया समन्वयक बनाया गया। ओंकार ठाकुर सोशल मीडिया समन्वयक, नमिता कस्वाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। घनश्याम नेहरुतु को वरिष्ठ सचिव और हमीद मोहम्मद, मनोज कुमार, परम देव, सुमित, नमन कश्यप, भारत भूषण भारद्वाज, मोहन लाल, राम शर्मा, पवन कुमार, सुरेश योगी, भाग चंद, निशा व राम शर्मा को सचिव बनाया गया। मुकेश कुमार, अरुण धीमान, नेहा भारद्वाज, ठाकुर सिंह, पप्पी कुमार, तारा चंद, दिनेश कुमार, मदन ठाकुर, निशा, नेहा, सतीश कुमार, भृगुल शर्मा व काकू को संयुक्त सचिव चुना गया।

सह समन्वयक विशाल शर्मा, अनिल शर्मा, नांजू कुमार, रम्मी कुमार, अर्चना ठाकुर, अंजलि ठाकुर, संजना, पूर्ण चंद, रोबिन कुमार, रवि शर्मा, योग राज, मनीश, रोहित सिंह, कर्ण सिंह, सुशील कांत, रवि शर्मा व प्रभात कौंडल को बनाया गया है। इसके अलावा विनीत शर्मा, राकेश, संजीव कुमार, मौसमदीन, राजेश तोमर, बलबिद्र सिंह, राजू राम, देश राज व प्रदीप को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.