जोगेंद्रनगर के लडभडोल क्षेत्र में कार दुर्घटना, बीडीसी सदस्य की मौत
ऐहजू गोलवां लडभडोल सड़क पर कार दुर्घटना में लडभडोल क्षेत्र के बीडीसी सदस्य की दर्दनाक मौत हुई है।
जोगेंद्रनगर,राजेश शर्मा। ऐहजू गोलवां लडभडोल सड़क पर कार दुर्घटना में लडभडोल क्षेत्र के बीडीसी सदस्य की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार देर रात ऐहजू गोलवां लडभडोल सड़क के त्रामटघट के नजदीक हुअा। कार सवार बीडीसी सदस्य कार दुर्घटना में गंभीर घायल हुआ था। उपचार के लिए जिला कांगड़ा के बैजनाथ सिविल अस्पताल पंहुचाया गया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं आया तो सिविल अस्पताल पालमपुर रैफर किया इस दौरान मौत की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सक ने की हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार सवार बीडी सी सदस्य ऐहजू से अपने घर रैंत (बसोना) जा रहा था। त्रामटघट के नजदीक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
मृतक की पहचान रवींद्र (43) निवासी गांव( रैंत) बसोनो पीहड बेहडलू के रूप में हुई हैं। मृतक बीडीसी पद पर तैनात था। जोगेंद्रनगर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप शर्मा ने कार दुर्घटना में बीडीसी सदस्य की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पालमपुर में करवाने की प्रकिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।