कर्फयू के समय दो गुटों में मारपीट, एक घायल
कोरोना के चलते लगे कफर्यू के दौरान दो गुटों में हिसक झड़प हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना पद्धर पंचायत की गलू में पेश आई है। पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है यहां पर किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बात हाथापाई और लात घुसों तक आ पहुंची। इसमें एक व्यक्ति की बाजू फ्रैक्चर हुई है तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंची है। स्थानीय पुलिस थाने के एएसआई पव
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : कफर्यू के दौरान दो गुटों में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। मारपीट का यह मामला पद्धर पंचायत के गलू गांव का है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति की पहचान कमलू राम निवासी रोपा पद्धर के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में घायल कमलू राम ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे कंधे और बाजू में चोटें आई है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसे अभी भी आरोपित से उसकी जान को खतरा है। उधर, एएसआइ पवन कुमार ने बताया कि घायल को पुलिस की निगरानी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया है तथा आरोपित को जल्द ही पुलिस थाने में तलब किया जाएगा।