पूर्व प्रिंसिपल ने एक माह की पेंशन रेडक्रॉस को दी दान
वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डा अशोक अवस्थी ने विपदा की घड़ी में अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने बिना किसी के आह्वान किए अपनी एक माह की पेंशन करीब
संवाद सहयोगी, मंडी : वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अशोक अवस्थी ने विपदा की घड़ी में सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने अपनी एक माह की पेंशन करीब 85 हजार रुपये रेडक्रॉस सोसायटी को दान दी है ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके। मंडी शहर के समखेत्तर निवासी डॉ. अशोक अवस्थी का कहना है कि विश्व समेत भारत पर एक बहुत बड़ा संकट में है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन बहुत कुछ कर रहे हैं। जागरूक नागरिक होने के नाते हमारा भी कर्तव्य था, जिसे निभाया है। समाज ने सभी को बहुत कुछ दिया है। अब सामाजिक दायित्व निभाने की बारी है। जरूरी ही नहीं है कि इस घड़ी में डोनेशन की जाए। समाज का हर वर्ग किसी भी तरीके से जरूरतमंदों की सहायता कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थी वर्ग से भी आह्वान किया है कि अपनी पॉकेट मनी का 10 फीसद जरूरतमंदों को जरूर दें। सभी जागरूक नागरिक अपनी भूमिका इस वायरस से निपटने के लिए निभाएं।