अरविंद गर्ग चुने न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रधान
न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ रिवालसर खंड का गठन जिला प्रधान लेखराज की अध्यक्षता में गठित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
सहयोगी, रिवालसर : न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ रिवालसर खंड का गठन रविवार को किया। इस दौरान जिला प्रधान लेखराज भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविद गर्ग को प्रधान चुना गया। शिक्षा विभाग से संबंधित योगेश शर्मा को महासचिव और अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला विंग में प्रधान चंचल लता, महासचिव कुसुम लता को चुना। अरविद गर्ग ने कहा कि रिवालसर खंड में जल्दी ही अन्य कर्मचारियों को सदस्यता दी जाएगी और अप्रैल में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार व सह पर्यवेक्षक रमेश भारती रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें