Move to Jagran APP

भाजपा ने संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथन

भाजपा मंडल जोगेंद्रनगर की नव गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक मंडलाध्यक्ष पंकज जंवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलबधियों की वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 04:25 PM (IST)
भाजपा ने संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथन
भाजपा ने संगठन की मजबूती को लेकर किया मंथन

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : भाजपा मंडल जोगेंद्रनगर की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा सबसे बड़ी पार्टी का रूप धारण कर चुकी भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिख रही है। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष बनते ही उन्हें पहला कार्य नागरिकता संशोधन अधिनियम जनजागरण अभियान का मिला। इसमें उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ताओं की मदद से 130 बूथों में पत्रक बांटे, जोगेंद्रनगर को पेपरलेस बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें आइटी सेल का सहयोग मिल रहा है।

loksabha election banner

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ धरवाल, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष लेख राज, रणबीर सिंह ठाकुर, ज्ञान चंद, ठाकुर, महामंत्री अजय सकलानी, राजीव सूद, कल्याण ठाकुर, रीता देवी, सरोजा देवी, तारावती, मीना देवी, कमला देवी, भावना देवी, रजनी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.