13 वार्डो में बिछाई जाएगी सीवरेज की नई पाइप
छोटी काशी मंडी में जल्द सीवरेज की समस्या दूर होगी।
फरेंद्र ठाकुर, मंडी
छोटी काशी में सीवरेज लाइन ब्लॉकेज की समस्या दूर होगी। मंडी शहर में चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदगी नहीं फैलेगी। शहर के 13 वार्डो में 68.57 करोड़ से पुरानी पाइपों को बदलकर नई पाइपें बिछाई जाएंगी। शहर के साथ सटे छह गांव को भी सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जल शक्ति विभाग को मंडी में 30 साल तक पाइपों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
जल्द पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू होगा। पाइपें भी मंडी पहुंच गई हैं। इसके अलावा शहर के चैंबरों की मरम्मत भी होगी। हाल ही में 68.57 करोड़ की इस योजना का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास किया था। शहर के भ्यूली, रीवर सौलीखड्ड, मंगवाई, भगवान मोहल्ला व अन्य स्थानों से सीवरेज को लिफ्ट किया जाएगा। इसे रघुनाथ और खलियार में छोड़ा जाएगा।
शहर के साथ सटे चड़याणा, नैहा, बिजनी, पपैण व सन्यारड़ी के गांव को भी अब सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा। वर्ष 1990 में बिछाई थी लाइन
जल शक्ति विभाग के अनुसार शहर में वर्ष 1990 में सीवरेज की पाइपों को बिछाया गया था। यह पाइपें अब बहुत पुरानी हो गई हैं। पुरानी पाइपों को बदलकर नई पाइपें बिछाई जाएंगी। विभाग को वर्ष 2053 तक पाइपों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चैंबर होते हैं ओवरफ्लो
शहर के सभी वार्डो में पाइपें पुरानी हो गई थी। इससे बार-बार सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की समस्या आती थी। बरसात में नालियों में गंदगी फंसने के कारण चैंबर ओवरफ्लो हो जाते थे। इससे लोगों को परेशानी होती थी
.......
13 वार्डो में 68.57 करोड़ से पुरानी पाइपों को बदला जाएगा और सीवरेज की नई पाइपें बिछाई जाएंगी। जल्द कार्य शुरू होगा।
-भानू प्रताप सिंह पठानिया, एसडीओ जल शक्ति विभाग मंडी।