झ¨टगरी के भरेलन जंगल में देवदार के दो पेड़ काटे
अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। महकमा वन काटुओं पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रहा है। जिससे तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। बीते रोज उरला के कसयाण जंगल मे जहां चीड़ के तीस पेड़ों का अवैध कटान हुआ। वहीं तस्करों ने झ¨टगरी बीट के भरेलन जंगल मे देवदार के दो पेड़ काट कर गायब कर दिए। यह घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है। रातों रात तस्कर गिरोह ने देवदार के एक द्वितीय ए और द्वितीय बी क्लास पेड़ को काटकर गायब कर
सहयोगी, पद्धर : वन परिक्षेत्र उरला के तहत झ¨टगरी बीट के भरेलन जंगल में देवदार के दो पेड़ काटकर गायब कर दिए। रातों रात तस्करों ने देवदार के एक द्वितीय ए और द्वितीय बी क्लास पेड़ को काटकर गायब कर दिया। वनरक्षक ¨चत राम ने इस बाबत पुलिस थाना पद्धर में एफआइआर दर्ज करवाई है।
पद्धर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक सप्ताह में अवैध कटान की दो वारदात होने से वन महकमा भी हैरत में है। विभाग ने रात के समय भी समूह में गश्त शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश का कहना है वन परिक्षेत्र उरला के अधीन अवैध कटान के दोनों मामलों की छानबीन जारी है।
कार्यवाहक वन परिक्षेत्र अधिकारी शुकरू राम का कहना है झ¨टगरी बीट के भरेलन जंगल में तस्करों ने रातोंरात वारदात को अंजाम दिया है। वनरक्षक ¨चत राम ने इसकी पुलिस थाना पद्धर में एफआइआर दर्ज करवाई है।