पराशर में खाई में लुढ़की वैन दो की मौत, चार घायल
ध?ार्मिक एवं पर्यटन स्?थल पराशर के समीप सोमवार सुबह एक मारुति वैन के करीब 100 फुट गहरी खाई में लुढ़कने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्?य चार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हादसे का कारण सड़क पर जमा कोहरा माना जा रहा है। मनाली से पराशर घूमने पहुंचे छह दोस्?त सोमवार सुबह पराशर से वापस लौट रहे थे। इस बीच कुछ ही दूरी पर वैन अनियंत्रित होकर 100 फुट खाई में जा गिरी। करीब साढ़े आठ बजे मंडी कंट्रोल रुम में हादसे की सूचना मिलने पर कमांद पुलिस
जागरण टीम, पद्धर/कटौला : धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पराशर के समीप सोमवार सुबह एक मारुति वैन के करीब 100 फुट गहरी खाई में लुढ़कने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण सड़क पर जमा कोहरा माना जा रहा है। मनाली से पराशर घूमने पहुंचे छह दोस्त सोमवार सुबह पराशर से लौट रहे थे। इस बीच कुछ ही दूरी पर वैन अनियंत्रित होकर 100 फुट खाई में जा गिरी। करीब साढ़े आठ बजे मंडी कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना मिलने पर कमांद पुलिस चौकी से टीम मौके को भेजी गई। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र अशोक कुमार निवासी बजोगी मनाली व 18 वर्षीय आकाश पुत्र पन्ना लाल निवासी सियाल को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान पीयूष (21) पुत्र सुरेंद्र, अमित कुमार (21) पुत्र प्रकाश चंद निवासी बजोगी मनाली के रूप में हुई है। सुसन निवासी नेपाल व मनु कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राजकुमार निवासी बजोगी मनाली भी घायल हैं। मनु कुमार उर्फ गुड्डू मूलत: बिहार का रहने वाला है।
बीते वर्ष भी यहीं एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसमें पराशर की सैर करने आए छह दोस्त काल का ग्रास बने थे।
नायब तहसीलदार कटौला पीसी कौडल ने बताया हादसा सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच पेश आया है। युवाओं के परिजन भी मनाली से मंडी पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों को 20-20 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की राहत राशि दी गई है। डीएसपी पद्धर मदनकांत ने बताया घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के कारणों की जांच जारी है।