पोषण अभियान को सफल जन आंदोलन बनाने के लिए कसी कमर
तत्वाधान में गोहर के चैलचौक बाजार में सही पोषाहार स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर खंड स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली को नाचन के विधायक विनोद कुमार के द्वारा हरी झंडी दी गई। रैली में बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर के समस्त पर्यवेक्षक कार्यकर्ता स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी। विधायक विनोद कुमार ने पोषण अभियान के अंतर्गत पर्यवेक्षिका चैलचौक व सीडीपीओ गोहर को आंगनबाड़ी केंद्र शाला 2 की बेस्ट फील्ड टीम का राज्य स्तरीय अवार्ड के लिए ब
सहयोगी, गोहर : महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर के तत्वाधान में गोहर के चैलचौक बाजार में सही पोषाहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर खंड स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया । रैली को नाचन के विधायक विनोद कुमार के द्वारा हरी झंडी दी गई।
रैली में बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर के समस्त पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी। विधायक विनोद कुमार ने पोषण अभियान के तहत, पर्यवेक्षिका चैलचौक व सीडीपीओ गोहर को आंगनबाड़ी केंद्र शाला दो की बेस्ट फील्ड टीम का राज्यस्तरीय अवार्ड के लिए बधाई दी।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता को पोषण अभियान का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया तथा उनको इस अभियान में अपना बढ़चढ़ कर कार्य करने व अभियान को सफल करने की प्ररेणा दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा शर्मा ने कहा कि पूरे सितंबर माह पोषण माह के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे उपमंडल में विभिन्न स्थानों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पोषण जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाने का कार्य करेगा और साथ-साथ सभी विभागों की सक्रिय भूमिका में रहने के आदेश जारी किए गए। अभियान में महिला बाल विकास विभाग सहित स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे 12 विभागों का समन्वय किया है। एनीमिया या शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन सेवन एवं खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी जाएगी। घर-घर जाकर परामर्श, शारीरिक माप एवं वृद्धि निगरानी भी की जाएगी।
इस मौके पर वृत्त पर्यवेक्षिका इंद्रा ठाकुर, बालहड़ी पंचायत की प्रधान चंपा देवी, चैलचौक के कुमार चंद सहित आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।