रिश्तेदार के घर जा रही बुजुर्ग महिला की एचआरटीसी बस के नीचे आ जाने से मौत Mandi News
धर्मपुर के गदयाड़ा में बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। महिला भागवतकथा सुनने के लिए अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।
सरकाघाट, जेएनएन। धर्मपुर के गदयाड़ा में बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। महिला भागवतकथा सुनने के लिए अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। बस से उतरते समय नियंत्रण खो देने से महिला नीचे गिर गई और बस के पिछले टायर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने निगम के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
75 वर्षीय महिला कमला देवी पत्नी रांझा राम गांव व डाकघर डरवाड़ तहसील धर्मपुर सुबह अपने घर से गदोहल गांव में रिश्तेदारों के घर भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। बांदल चौक के नीचे तासलिनाला में बस में बैठी महिला गदोहल गांव पहुंची। गदयाड़ा गांव के निकट जब वह बस से नीचे उतर रही थी तो उसका पांव फिसल गया। अनियंत्रित होकर महिला नीचे गिर गई। महिला की बस के पिछले टायर के नीचे आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पंचायत प्रधान कमलेश भारद्वाज ने पुलिस चौकी टीहरा को सूचित किया। पुलिस ने मृतक कमला देवी के शव को कब्जे में लेकर बस के चालक को हिरासत में ले लिया। कमला देवी की मौत पर ङ्क्षसचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र ङ्क्षसह, पंचायत प्रधान कमलेश भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। डीएसपी चंद्रपाल ङ्क्षसह ने बताया बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।