Move to Jagran APP

ओजस्वनी महिला क्लब ने संवारा देवीदड़

ला क्लब की महिलाओं ने रविवार को जिले के खूबसूरत स्थल देवीदड़ का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने हरी भरी वादियों को निहारा साथ ही सफाई अभियान भी चलाया। यह अभियान क्लब की निदेशक माया वरधान के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान जहां भी कूड़ा कर्कट दिखाई दिया उस जगह को महिलाओं ने साफ करते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। महिलाओं ने वहां विभिन्न खेलों का आनंद लिया। अंताक्षरी व नृत्य का भी कुशल प्रद

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:35 PM (IST)
ओजस्वनी महिला क्लब ने संवारा देवीदड़
ओजस्वनी महिला क्लब ने संवारा देवीदड़

संवाद सहयोगी, मंडी : ओजस्वनी महिला क्लब की महिलाओं ने रविवार को जिले के खूबसूरत स्थल देवीदड़ का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने हरी भरी वादियों को निहारा साथ ही सफाई अभियान भी चलाया। यह अभियान क्लब की निदेशक माया वरधान के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान जहां भी कूड़ाकर्कट दिखाई दिया उस जगह को महिलाओं ने साफ करते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। महिलाओं ने वहां विभिन्न खेलों का आनंद लिया। अंताक्षरी व नृत्य का भी कुशल प्रदर्शन किया। ओजस्वनी महिला क्लब मीडिया प्रभारी मीनाक्षी कपूर ने बताया कि ओजस्वनी महिला क्लब पिछले तीन वर्षो से जिला मंडी में सक्रियता के साथ अपने कार्यो को अंजाम दे रहा है और भविष्य में इस तरह के कार्य किए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.