Move to Jagran APP

मंडी जिला में रोपे जाएंगे एक लाख पौधे

क बूटा बेटी के नाम के तहत मंडी जिला में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिल कर इस अभियान के तहत पौधे रोपने की तैयारियां करीब करीब पूरी कर दी है। अविवाहित बेटियों के नाम पर पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। संभवतया प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:42 AM (IST)
मंडी जिला में रोपे जाएंगे एक लाख पौधे
मंडी जिला में रोपे जाएंगे एक लाख पौधे

संवाद सहयोगी, मंडी : जिला में एक बूटा बेटी के नाम के तहत मंडी जिला में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर इस अभियान के तहत पौधे रोपने की तैयारियां करीब करीब पूरी कर दी है। अविवाहित बेटियों के नाम पर पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। संभवतया प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह जिला में इस अभियान का शुभारंभ कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ बेटी के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके तहत अभिभावकों को बच्चियों के नाम पर अपने घर-आंगन में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही इसमें उनका सहयोग भी किया जाएगा। यह अभियान बच्चियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत प्रधानों को पत्र जारी किया गया है। पंचायत प्रधान वाटिका के लिए साइट का चयन करेंगे। निजी व वन भूमि में पौधरोपण कर इसे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। वन विभाग अभियान के लिए पौधे उपलब्ध करवाने जा रहा है। जिलाभर की नर्सरियों से पौधों की खेप पंचायतों में पहुंचाई जाएगी। अभियान से जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जाएगा। जिला में एक बूटा बेटी के नाम वाटिका के चयन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं। करीब एक लाख पौधे अभियान के तहत रोपे जाएंगे।

loksabha election banner

आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.