Move to Jagran APP

एनआर ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

श अराजपत्रित कर्मचारी संघ का सम्मेलन सरकाघाट में हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर से करीब 700 कर्मचारियों और सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने देश भर में चल रही कर्मचारियों की गतिविधियों का

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:42 AM (IST)
एनआर ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
एनआर ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ का सम्मेलन रविवार को सरकाघाट में हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से करीब सात सौ कर्मचारियों व सभी जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने देशभर में चल रही कर्मचारियों की गतिविधियों का विवरण दिया और कर्मचारियों की समस्याओं और घटनाक्रम में बारे बताया।

loksabha election banner

इस मौके पर सुरेंद्र ठाकुर ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर आगामी तीन वर्ष के लिए प्रतिनिधियों से नई कार्यकारिणी के चयन का आह्वान किया। कर्मचारी महासंघ के राज्य महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा चुनाव अधिकारी थे। वहीं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव मंगतराम नेगी और नंदलाल शर्मा ने सहयोग दिया। चुनाव प्रक्रिया में प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से एनआर ठाकुर मंडी को प्रदेश अध्यक्ष चुना। इसके अलावा इंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिमला जिला के गोपाल शीलट को महामंत्री निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने आम सहमति के बाद हमीरपुर के अरविद मोदगिल, किन्नौर जिला के जगत सिंह नेगी, चंबा जिला के रमेश राणा, मंडी जिला के नरेश ठाकुर, कांगड़ा के नरेश भगानिया, ऊना के महेंद्र राणा और ऊना जिला से प्रीतम कौर को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। मंडी जिला के चेतराम ठाकुर को वित्त सचिव, देवेंद्र शर्मा सिरमौर संगठन सचिव नियुक्ति किया।

साथ ही आशु गोयल कुल्लू, कर्मचंद्र शिमला, सूरज नेगी सोलन, तिलकराज हमीरपुर, अश्वनी कुमार कांगड़ा, एलआर दत्ता शिमला, जेके ठाकुर सोलन, गुरदेव सिंह कांगड़ा, बृजलाल शिमला, राजेंद्र ठाकुर मंडी, नंदलाल शर्मा, मदन राणा, जेसी मेहता, देवीदत्त, एन सिंह ठाकुर, सत्या डुलता, राजेंद्र चौहान, एनडी शर्मा, शीला ठाकुर, दिनेश शर्मा, सुमनलता, सुनीता शर्मा और मंडी जिला की सुमनलता को निर्विरोध सचिव घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महासंघ पुरानी पेंशन योजना की बहाली, प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर सातवें वेतनमान को लागू करवाने, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर साठ साल करना, पूरे देश में कर्मचारियों के लिए एक समान सेवा नियमावली लागू करना तथा प्रदेश सरकार से शीघ्र ही संयुक्त सलाहकार परिषद की बैठक करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भूले भटके कर्मचारियों से आग्रह किया कि संगठन की मजबूती के लिए वे महासंघ के बैनर तले एकत्रित हो जाएं और स्वयंभू नेताओं के बहकावे में न आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.