जनसेवा में जुटा सरकाघाट का सुनील
चंडीगढ़ में होटल व्यवसाय से जुड़ा उपमंडल सरकाघाट के रिस्सा गांव का सुनील कुमार शर्मा जनसेवा कर खूब चर्चा बटोर रहा है। सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा से प्रेरित होकर सुनील जनसेवा में अपनी भागीदारी निभाना रहा है। पिछले दिनों सुनील शर्मा ने एक निर्ध
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : चंडीगढ़ में होटल व्यवसाय से जुड़ा उपमंडल सरकाघाट के रिस्सा गांव का सुनील कुमार शर्मा जनसेवा कर खूब चर्चा बटोर रहा है। सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा से प्रेरित होकर सुनील जनसेवा में अपनी भागीदारी निभाना रहा है। पिछले दिनों सुनील शर्मा ने एक निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली गरीब बेटी की शादी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करके 75000 रुपये जुटाए थे। इसमें 21000 की शुरुआती राशि चंद्रमोहन शर्मा ने दी थी। इसके साथ सुनील शर्मा ने अपने गांव से सटे अन्य गांवों में भी लोगों की समस्याओं को हल करने का भी प्रयास किया है। क्षेत्र में खराब पड़े छह से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत के लिए ई समाधान के माध्यम से संबंधित विभाग तक शिकायत पहुंचाकर उन्हें ठीक करवा चुका है। थौना पंचायत में गेहूं की फसल आग से तबाह होने तथा उसका मुआवजा ग्रामीणों को जल्द मिले उसकी आवाज भी उठाई थी।