आश्रय की मां ने सरकाघाट में किया रोड शो
आश्रय शर्मा की मां सुनीता शर्मा ने सुंदरनगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर और ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और पार्टी समर्थकों के साथ सरकाघाट उपमंडल की बलद्वाड़ा तहसील मुख्यालय से लेकर सरकाघाट उपमंडल मुख्यालय तक रोड शो कर खुड़ला भांबला सुलपुर बही पौंटा फतेहपुर मौंही नबाही बरछवाड़ और उपमंडल मुख्यालय पर जगह जगह रूककर अपने बेटे आश्रय शर्मा के लिए समर्थन मांगा। केंद्र सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने रखा। अपने ससुर पंडित सुखराम द्वारा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में संचार क्रांति लाने के बारे भी याद दिलाया और उसके बाद मुख्य बाजार में हर दु
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा की मां सुनीता शर्मा ने सुंदरनगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर और ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और पार्टी समर्थकों के साथ सरकाघाट उपमंडल की बलद्वाड़ा तहसील मुख्यालय से लेकर सरकाघाट उपमंडल मुख्यालय तक रोड शो कर ,खुड़ला, भांबला ,सुलपुर, बही, पौंटा, फतेहपुर, मौंही ,नबाही, बरछवाड़ और उपमंडल मुख्यालय पर बेटे के लिए वोट मांगे। उन्होंने अपने ससुर पंडित सुखराम द्वारा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में संचार क्रांति लाने के बारे भी याद दिलाया और उसके बाद मुख्य बाजार में हर दुकानदार से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लश्करी राम, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, सचिव विनोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप