40 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। बल्ह क्षेत्र के पूर्व में पंचायत और वार्ड स्तर के जनाधार वाले नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए अपने परिवारजनों सहित एआईसीसी सचिव राजीव गंभीर पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी सेवानिवृत्त सेशन जज महंत राम चौधरी आश्रय शर्मा की धर्म पत्नी राधिका शर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर प्रदेश इंटक महासचिव रजनीश सोनी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इसमें पूर्व
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह में करीब 40 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। बल्ह क्षेत्र के पूर्व में पंचायत और वार्ड स्तर के जनाधार वाले नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए अपने परिवारजनों सहित एआइसीसी सचिव राजीव गंभीर, पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सेवानिवृत्त सेशन जज महंत राम चौधरी, आश्रय शर्मा की धर्म पत्नी राधिका शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश इंटक महासचिव रजनीश सोनी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी गंगवीर चौधरी, रमेश ठाकुर, राजपूत सभा के ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, वर्तमान में नेरचौक नगर परिषद वार्ड पार्षद और बीजेपी के पन्ना प्रमुख मनी राम चौधरी, विधायक इंद्र गांधी के रिश्तेदार हुक्म चंद, दलीप चंद सैणी, रिटायर्ड एसएचओ तेज सिंह, रिटायर्ड एसएचओ लालमन, पूर्व खांदला उप-प्रधान मुरारी लाल, रिटायर्ड एसआइ हेतराम आदि शामिल हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने महंत राम चौधरी और उनके समर्थकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अमृत पाल सिंह, बल्ह इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र गुलेरिया, बल्ह महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीना शर्मा आदि मौजूद रहे।