Move to Jagran APP

अनिल जितना चुप रहेंगे, उतना सुखी रहेंगे : जयराम

CM Hit Anil Sharma मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को एक बार फिर नसीहत दी है कि वह जितना चुप रहेंगे उतना सुखी रहेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 05:13 PM (IST)
अनिल जितना चुप रहेंगे, उतना सुखी रहेंगे : जयराम
अनिल जितना चुप रहेंगे, उतना सुखी रहेंगे : जयराम

पद्धर(मंडी), जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को एक बार फिर नसीहत दी है कि वह जितना चुप रहेंगे, उतना सुखी रहेंगे। मुंह खोला तो कई राज खुलेंगे। कांग्रेस पार्टी को परिवार के सिवाय कुछ नहीं दिखता, जबकि भाजपा के लिए देश ही सर्वोपरि है। 2014 के चुनाव में जनता ने चाय वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाने की ठानी थी, इस बार चौकीदार को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। देश को विश्व गुरु बनाने के लिए फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्यक्ता है।

loksabha election banner

रविवार को द्रंग हलके के हरडग़लू में महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यूपीए सरकार के समय 26/11 हमले में पूर्व प्रधानमंत्री चिट्ठी लिखकर पाकिस्तान से वार्ता करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ी के बाद पुलवामा हमले का जवाब चिट्ठी लिखकर नहीं सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसकी भाषा में दिया। उन्होंने कहा कि सांसद राम स्वरूप शर्मा एक सेवक के रूप में कार्य करते हुए, एक बेहतरीन सांसद साबित हुए हैं। उनके कामकाज के बारे में विपक्ष का हल्ला उनकी बौखलाहट है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के प्रभारी तीर्थ ङ्क्षसह रावत, आइपीएच मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, द्रंग भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जया स्वरूप प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, बक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजवली, द्रंग भाजपा महामंत्री दलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा 70 वर्ष बाद मंडी जिला को मुख्यमंत्री मिला है। जय राम ठाकुर जब पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष थे उस दौरान भी मंडी संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक विधानसभा सीट भाजपा ने जीती थी।

वनरक्षक हरीश मौत मामले की जांच का आदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की थरजून पंचायत के केलोधार में वनरक्षक हरीश की मौत के मामले की उचित जांच का आदेश दिए है। उन्होंने कहा वनरक्षक की पत्नी रोज सुनीता देवी ने परिजनों सहित मामले को पुलिस अधीक्षक मंडी के समक्ष उठाया है। तत्काल प्रभाव से मामले की उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश पुलिस को दिया गया है।

सुखराम ने मंडी को मंडी बनाकर रख दिया : रामस्वरूप

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि द्रंग मातृशक्ति की भीड़ को देखकर भरपूर सहयोग मिलने का संदेश मिल गया है। पांच साल के कार्यकाल में सेवक के रूप में जनता के बीच रहा हूं। कांग्रेस के नेताओं को उनका विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा पंडित सुखराम ने अपने 55 साल के राजनीतिक जीवन में मंडी को मंडी बनाकर रखा। मोदी ने छोटी काशी का स्वरूप दिया है।

महिलाओं में भरा जोश

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिलाओं में खासा जोश भरा। सुमन ठाकुर ने कहा आज देश की सुरक्षा को लेकर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। जब जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है। भाई भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.