Move to Jagran APP

शहरी निकाय में मतदान के लिए मिली 175 ईवीएम

जागरण संवाददाता मंडी मंडी जिले के छह शहरी निकाय चुनाव के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक्स वा

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:34 PM (IST)
शहरी निकाय में मतदान के लिए मिली 175 ईवीएम
शहरी निकाय में मतदान के लिए मिली 175 ईवीएम

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले के छह शहरी निकाय चुनाव के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक्स वोटिंग मशीन) से मतदान होगा। जिले में चार नगर परिषद और दो नगर पंचायतें हैं। मतदान के लिए 58 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर दो-दो ईवीएम उपयोग में लाई जाएंगी। सभी शहरी निकायों में 5-5 ईवीएम बैकअप के तौर पर रखी जाएंगी।

loksabha election banner

सभी छह शहरी निकाय के चुनाव में 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 175 ईवीएम सौंप दी हैं। इन्हें पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इनमें से 146 शहरी निकायों को जारी की जाएंगी। मतदान के लिए 116 उपयोग में लाई जाएगी। 30 बैकअप के तौर पर रखी जाएंगी, ताकि किसी ईवीएम में कोई तकनीकी खराबी आने पर बैकअप से ईवीएम प्रयोग में लाई जा सके। उपमंडल स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से अधिकारियों को ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुंदरनगर के 13 वार्डों के लिए 21 पोलिग बूथ बनाए हैं।

नगर परिषद सुंदरनगर के लिए 21 पोलिग बूथ के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकरी को 47 ईवीएम जारी की जाएंगी। 42 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 बैकअप के तौर पर रखी जाएगी। नगर परिषद नेरचौक के नौ पोलिग बूथ के लिए 23 मशीनें दी जाएंगी। 18 उपयोग में लाई जाएंगी पांच अतिरिक्त रखी जाएंगी। नगर परिषद जोगेंद्रनगर के सात पोलिंग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएगी, जिनमें से 14 उपयोग में लाई जाएगी तथा पांच अतिरिक्त रखी जाएंगी । नगर परिषद सरकाघाट के सात पोलिग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएंगी। 14 उपयोग में लाई जाएंगी। नगर पंचायत रिवालसर के 7 पोलिग बूथ के लिए 19 ईवीएम दी जाएंगी, इनमें 14 उपयोग में लाई जाएंगी। नगर परिषद करसोग के सात पोलिग बूथ के लिए भी 19 ईवीएम दी जाएंगी, 14 उपयोग में लाई जाएंगी तथा 5 अतिरिक्त रखी जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल का कहना है चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को जल्द ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.