Move to Jagran APP

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांगू दौडे़ दुल्हन के परिजन

सुभाष आहलुवालिया, नेरचौक सुंदरनगर के कांगू में टेंपो ट्रेवलर हादसे की सूचना मिलते ही दुल्हन के परि

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 05:32 PM (IST)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही  कांगू दौडे़ दुल्हन के परिजन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांगू दौडे़ दुल्हन के परिजन

सुभाष आहलुवालिया, नेरचौक

loksabha election banner

सुंदरनगर के कांगू में टेंपो ट्रेवलर हादसे की सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। रिश्तेदार व माता-पिता बेटी की विदाई के गम में उभरे भी नहीं थे कि कुछ ही देर बाद बरातियों की गाड़ी गिरने की खबर मिली। इससे दुल्हन के माता पिता के पांव तले से जमीन खिसक गई और घर का सारा माहौल खुशी से गम में बदल गया। घर में अफरा तफरी मच गई। शादी का मंडप, जिसमें कि दोनों ने सात फेरे लिए थे, वो खुला भी नहीं था और यह दुखद हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के मायके पक्ष के लोग दुर्घटना स्थल की ओर रवाना हो गए और घटनास्थल से घायलों को निकाला। हादसे का शिकार हुए हरियाणा के निवासी योग को क्या पता था कि बारात से वापस जाते हुए रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। बारात रविवार को अंबाला के बंगलुरु टू से आई थी। खुशी-खुशी शादी की सभी रस्में पूरी हुई। लड़का लड़की शादी के बंधन में बंध गए। सोमवार को सुबह लड़की की विदाई की गई आऔ शादी में आए सभी बारातियों ने नाश्ता किया। इसके बाद खुशी खुशी घर सभी अपनी अपनी गाड़ियों में बैठ गए और घर रवाना हो गए। दुर्भाग्यवश सुंदर नगर से कुछ ही दूरी पर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 6 लोग मारे गए और 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। लड़की के माता-पिता और अन्य परिवारजन अभी लड़की की विदाई के गम में गम से उभरे भी नहीं थे कि हादसे के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.