Move to Jagran APP

108 कर्मचारी फिर हड़ताल पर, मरीज परेशान

संवाद सहयोगी, मंडी : जिले में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर चले गए हैं। लेकिन होमगार्ड

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 06:50 PM (IST)
108 कर्मचारी फिर हड़ताल पर, मरीज परेशान
108 कर्मचारी फिर हड़ताल पर, मरीज परेशान

संवाद सहयोगी, मंडी : जिले में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर चले गए हैं। लेकिन होमगार्ड जवानों ने मोर्चा संभाला है। बुधवार को जिले में 108 एंबुलेंस व 102 जननी एक्सप्रेस के अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण कई एंबुलेंस खड़ी रहीं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एंबुलेंस कर्मिंयों के हड़ताल पर जाने के कारण लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

हालांकि होमगार्ड चालकों ने मरीजों की समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन फिर भी मरीजों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। करीब एक महीना पहले भी 108 एंबुलेंस व 102 जननी एक्सप्रेस का स्टाफ हड़ताल पर था। अब फिर से मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिला में करीब 31 आपातकालीन 108 एंबुलेंस व 17 जननी एक्सप्रेस 102 मौजूद हैं। इसके अलावा करीब 80 ईएमटी सहित 150 कर्मचारी हैं। सभी कर्मी हड़ताल पर हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर एंबुलेंस सुविधा मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.