प्रेम संबंध में आड़े आ रही प्रेमी की पत्नी पर पेट्रोल फेंक कर लगाई आग, खुद भी झुलसी
Women Attempted Murder Lover wife पुलिस थाना मनाली के तहत एक महिला ने प्रेमी की पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया।
मनाली, जेएनएन। पुलिस थाना मनाली के तहत एक महिला ने प्रेमी की पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया। इस वारदात में दोनों महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार देर रात को यह वारदात हुई है। शिव पुत्र निवासी करथाच डाकघर खोलानाला तहसील बालीचौकी जिला मंडी के बयान के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है 30 वर्षीय किरण ठाकुर पुत्री राजेंद्र निवासी नग्गर ने वॉल्वो बस स्टैंड मनाली के पास रामदेई पत्नी शिव कुमार पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान दोनों महिलाएं झुलस गई हैं। इसमें किरण ठाकुर को कुल्लू अस्पताल लाया गया है, जबकि रामदेई का उपचार मनाली में चल रहा है।
बताया जा रहा है किरण का शिव कुमार से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका रामदेई विरोध कर रही थी। इससे पहले भी इसको लेकर कई बार दोनों में बहस हो चुकी थी। लेकिन सोमवार रात को किरण ने पेट्रोल छिड़क कर रामदेई को जलाकर मारने की कोशिश कर डाली। इसी छीना झपटी में दोनों झुलस गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।