विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kullu Accident: पैराग्लाइडिंग करते समय महिला की गिरकर मौत, साइट पर लगा प्रतिबंध; पायलट गिरफ्तार

Published: Sun, 11 Feb 2024 04:42 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2024 10:21 PM (IST)

हिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग करते हुए मकान की छत पर गिरकर तेलंगाना की महिला की मौत हो गई। महिला ...और पढ़ें

पैराग्लाइडिंग करते समय महिला की गिरकर मौत, साइट पर लगा प्रतिबंध (सांकेतिक)।
पैराग्लाइडिंग करते समय महिला की गिरकर मौत, साइट पर लगा प्रतिबंध (सांकेतिक)।

जागरण संवाददाता, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तेलंगाना की युवती पैराग्लाइडिंग करते हुए करीब 250 मीटर की ऊंचाई से गिर गई, जिस कारण वो हादसे का शिकार हो गई। मकान की छत पर गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर अगले आदेशों तक प्रतिबंध लगाकर पायलट को गिरफ्तार कर लिया है।

तेलंगाना की रहने वाली महिला की मौत

जिला कुल्लू के डोभी पैराग्लाइडिंग करते हुए पर्यटक महिला की मौत हो गई है। शव की पहचान 26 वर्षीय नव्या पत्नी पी साई मोहन मकान नंबर 173 शिल्पा बी रुंदावना कालोनी जहीराबाद जिला सांगा रीडी तेलंगाना के रूप में हुई है। पैराग्लाइडिंग हादसे में पाइलट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Shimla: अनाथ बच्चों का भविष्य संवार रही ‘CM सुख-आश्रय योजना’, सुक्‍खू बोले- 'परिसर में उपलब्ध होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं'

सेफ्टी बेल्ट खुलने से हुआ हादसा

हादसा (हार्नेस) सेफ्टी बेल्ट खुलने के कारण हुआ है। थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि पायलट राहुल सिंह गांव ललोट, तहसील मुल्थान जिला कांगडा का रहने वाला है। पैराग्लाइडर का मालिक घनश्याम नेगी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लाइसेंसधारक है पायलट

जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि जिस साइट से पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी है वह साइट और पैराग्लाइडर विभाग के पास पंजीकृत है। उड़ान भरने वाला पायलट लाइसेंसधारक है। डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में अगले आदेश तक पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने बताया कि पैराग्लाइडिंग हादसे में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इसकी जांच एसडीएम कुल्लू करेंगे। मामले में लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: एम्स बिलासपुर में ट्रेनी डॉक्टर ने की आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान; प्रेम प्रसंग में कुछ दिन से था परेशान