विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू की मंडियों में सब्जियों के दाम में गिरावट, लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:30 PM (IST)

कुल्लू की मंडियों में सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आई है, जिससे किसान चिंतित हैं। लगातार बारिश से सब्जियों ...और पढ़ें

कुल्लू की मंडियों में सब्जियों के दाम में गिरावट, किसान चिंतित। फाइल फोटो

कुल्लू की मंडियों में सब्जियों के दाम में गिरावट, किसान चिंतित। फाइल फोटो

HighLights

  1. कुल्लू मंडियों में सब्जियों के दाम में भारी गिरावट दर्ज।

  2. लगातार बारिश से सब्जियों की गुणवत्ता प्रभावित, किसान परेशान।

  3. क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। जिला कुल्लू की मंडियों में सब्जियों के दाम में गिरावट आई है, जिससे किसान चिंतित हैं। वर्षा के कारण सब्जियों को नुकसान पहुंचने से दाम कम हो रहे हैं। सब्जी मंडी भुंतर में रविवार को टमाटर 10 से 15 रुपये किलो बिका, जिससे किसान निराश दिखे। शुरुआती दौर में टमाटर 35 रुपये किलो तक बिका था। वर्षा के कारण टमाटर की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है।

भुंतर के आढ़ती प्रेम, काकू, रघुवीर व श्याम ने बताया कि सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर व सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा होने से सब्जियां खराब हो रही है, जिससे किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।

किसान फतेह चंद, प्रेम सिंह, दिनेश कुमार, भूपेंद्र व मोहर सिंह ने बताया कि मंडियों में टमाटर, गोभी व अन्य सब्जियों के अच्छे दाम न मिलने से आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शुरू में टमाटर महंगा बिका था लेकिन अब इसका दाम काफी कम हो गया है।

वर्षा के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होने से किसानों व बागवानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। किसान व बागवान हर वर्ष फसलों को बेचकर सालभर का खर्च करते हैं लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कें उनकी आर्थिकी में रो़ड़ा बनती हैं।

किसान कड़ी मेहनत कर फसल तैयार करता है लेकिन उचित दाम न मिलने से नुकसान होता है। मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो सब्जियों की गुणवत्ता और कीमतों पर इसका और असर पड़ेगा।

सब्जियों के दाम की तुलना

सब्जी पहले दाम (₹/किलो) अब दाम (₹/किलो)
टमाटर 15 से 20 10 से 15
गोभी 30 से 35 15 से 20
बंद गोभी 20 से 25 15 से 20
शिमला मिर्च 45 से 50 25 से 30
मूली 15 से 20 10 से 15
फ्रासबीन 60 से 65 45 से 50
लौकी 25 से 30 15 से 20
बैंगन 20 से 25 10 से 15