तीज उत्सव में दिखेगी नेपाली संस्कृति की झलक
जागरण संवाददाता, मनाली : मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज 12 सितंबर को हरितालिका तीज उ
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 06:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज 12 सितंबर को हरितालिका तीज उत्सव मनाने जा रहा है। इसमें नेपाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। संगठन अध्यक्ष साइला लामा ने कहा कि कुल्लू-मनाली के हजारों लोग उत्सव में भाग लेंगे। उत्सव को सफल बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 12 सितंबर को सुबह से शाम तक मनाली के मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त यूनस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जबकि एसडीएम रमन घरसंगी समापन करेंगे। ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी छवींद्र ठाकुर और नप अध्यक्ष शवनम तनवर व सभी सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें