अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में सोनू निगम समेत ये बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति
आठ से 14 अक्टूबर तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में महशूर बॉलीबुड पार्श्व गायक सोनू निगम के नाम रहेगी।
कुल्लू, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। आठ से 14 अक्टूबर तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में महशूर बॉलीबुड पार्श्व गायक सोनू निगम के नाम रहेगी। सोनू निगम को इस बार स्टार कलाकार के रूप में बुलाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने सभी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की सूची जारी का दी है। पहली सांस्कृतिक संध्या पर आठ अक्टूबर को मशहूर गायक स्वरूप खान और नौ को सुरेश वाडकर प्रस्तुति देंगे। 10 को पंजाबी नाइट होगी। 11 को ज्योतिका टांगरी व कुशल पाल प्रस्तुति देंगे।
12 को एनिमेटेड लेजर लाइट और साउंड-शो होगा। 13 को बॉलीवुड नाइट में पार्श्व गायक सोनू निगम अपनी मधुर अवाज का जादू बिखेरेंगे। 14 को पहाड़ी नाइट होगी। इस बार दशहरा उत्सव के दौरान कलाकेंद्र, मेला मैदान, ट्रैफिक से लेकर देवी-देवताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पिछले दशहरा के मुकाबले इस बार अधिक जवान ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं। दशहरा की तैयारियों में पुलिस जुट गई है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
उत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 106 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों से दशहरा उत्सव की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। पहले पुलिस ने 90 सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन दशहरा में किसी प्रकार की चूक न हो। इसके लिए अब 106 सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। दशहरा उत्सव में इस बार 1700 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। ये दशहरा उत्सव के दौरान कलाकेंद्र, मेला मैदान, ट्रैफिक से लेकर देवी-देवताओं की सुरक्षा का काम देखेंगे। पिछले दशहरा के मुकाबले इस बार 200 अधिक जवान ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं। दशहरा की तैयारियों में पुलिस जुट गई है।