ग्लेशियर के मलबे में दफन मिला बर्फानी तेंदुआ
मनाली लाहुल घाटी के जसरथ गांव में हिमखंड के बीच स्नो लैपर्ड (बर्फानी त
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : लाहुल घाटी के जसरथ गांव में हिमखंड के बीच स्नो लैपर्ड (बर्फानी तेंदुआ) दबा हुआ मिला है। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। बर्फानी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वन विभाग मौत के सही करणों का पता लगाने में भी जुट गया है। सर्दियों में जसरथ गांव में गिरे ग्लेशियर की चपेट में बर्फानी तेंदुआ आया था जिस कारण उसकी मौत हुई है। अब बर्फ पिघलने के बाद स्नो लैपर्ड का शव दिखाई दिया तो लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गौर हो की पिछले कुछ सालों से लाहुल स्पीति में बर्फानी तेंदुओं की आमद बढ़ी है तथा सर्दियों में यह तेंदुआ आसानी से दिखने लगा है।
डीएफओ केलंग जयराम ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें