एसएमसी को प्रबंधन के दिए टिप्स
संवाद सहयोगी, आनी : राजकीय आदर्श विद्यालय आनी में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की क
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 06:56 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 06:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनी : राजकीय आदर्श विद्यालय आनी में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए एसएमसी प्रधान सहित 95 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान ने किया। विद्यार्थियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। एसएमसी पदाधिकारी ने कई समस्याओं बारे अवगत करवाया। रिसोर्स पर्सन राकेश शर्मा व सुरेश शर्मा ने प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। कार्यशाला में बीआरसी देवेंद्र शर्मा, एसएमसी आनी के अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, एसएमसी सलाहकार पी दुर्वासा, रामकृष्ण, मदन शर्मा, जीवन शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें