विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने वाली छह दुकानें सील, पर्यटकों की शिकायत के बाद हुआ एक्शन

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:17 AM (IST)

कुल्लू में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर कार्रवाई की है। विभाग ...और पढ़ें

कुल्लू में MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने वाली छह दुकानें सील (फाइल फोटो)

कुल्लू में MRP से अधिक दाम पर शराब बेचने वाली छह दुकानें सील (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुल्लू में शराब की छह दुकानें सील

  2. MRP से अधिक दाम वसूलने पर कार्रवाई

  3. आबकारी एवं कराधान विभाग ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, कु्ल्लू। जिला कुल्लू में शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छह दुकानें सील की हैं।

उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि शहर के ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक रेट शराब बेची जा रही है।

लोगों की शिकायत पर विभाग ने ठेकों का निरीक्षण किया और मौके पर लोगों से शराब के मनमाने दाम वसूलते हुए देखा गया। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए छह दुकानों को सील किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।