व्यापार मंडल सैंज दोफाड़
संवाद सहयोगी, सैंज : व्यापार मंडल सैंज के गठन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नवगठित कार्य
संवाद सहयोगी, सैंज : व्यापार मंडल सैंज के गठन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नवगठित कार्यकारिणी जहां इसे राजनीतिक रूप देने में लगी है वहीं पूर्व कार्यकारिणी ने गुपचुप तरीके से और अध्यक्ष को विश्वास में लिए बिना कार्यकारिणी का गठन करने का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल सैंज दोफाड़ हो चुका है। दोनों गुट अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
शुक्रवार को व्यापार मंडल की पुराने गुट की बैठक अध्यक्ष यो¨गद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि सैंज में तथाकथित व्यापार मंडल का गठन हुआ है जो किसी भी व्यापारी को मान्य नहीं है। कार्यकारिणी का गठन किसी भी व्यापारी को विश्वास में लेकर नहीं किया गया है और न ही एक उचित चुनावी प्रक्रिया के साथ कार्यकारिणी को गठित किया गया है। यह कुछ एक चंद लोगों द्वारा व्यापारियों को गुमराह कर किया गया षड्यंत्र है। वह व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं और व्यापार मंडल की बैठक के लिए उन्हें भी विश्वास में नहीं लिया गया है और न ही कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचना दी गई थी। बैठक के नाम पर कुछ व्यापारियों को झूठ कहकर बैठक में बुलाया गया और गलत तरीके से चुनाव करवाए गए, जिसे व्यापार मंडल मानने को तैयार नहीं है। योगेंद्र पाल ने बताया कि जिस समय गुपचुप तरीके से यह चुनाव करवाए जा रहे थे तो अध्यक्ष के चुनाव के समय 90 फीसद व्यापारियों ने इसका बहिष्कार किया था और बैठक से वाकआउट किया था। केवल दर्जन भर व्यापारियों ने इस बैठक में भाग लिया है और उनकी उपस्थिति में ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने इस्तीफे भी दिए हैं जिन्हें नामंजूर किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यापार मंडल सैंज की विधिवत बैठक बुलाई जाएगी और उचित तरीके से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष भूमि ¨सह, घुंगरमल, सचिव ज्ञान चौहान, कार्यकारिणी सदस्य राजीव लोचन, वीर ¨सह मियां, प्रदीप कुमार, रोशन महंत, लक्ष्मण नेगी, गिरधारी लाल, शिवराम, ज्ञान ठाकुर, मनोहरलाल, गिरधारी लाल, लाल ¨सह, ढालेराम, रामकृष्ण डोगरा, जूर्योधण ¨सह, नीरज कुमार, वेदराम शर्मा, मोहर ¨सह, ज्ञानचंद, देवेंद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, ध्यान ¨सह, किशोरी लाल, जगरनाथ, पूर्ण चंद, रणजीत ¨सह, झावेराम, वेदप्रकाश, बेलीराम, वीर ¨सह, केहर ¨सह राणा, बिहारीलाल, रमेश कुमार, रमेश भारद्वाज, रजनीश, अजय, केहर ¨सह, किशोरी लाल मौजूद रहे।