साई स्टार स्कूल ढालपुर में मनाई होली
होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है जिसमें हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में शनिवार को होली पर्व मनाया। अध्यापिका अंजना कौशल ने होली मनाने का कारण बताया। प्रधानाचार्य अंजना ठाकुर ने बताया कि स्कूल में रंगों का उत्सव मनाया। साथ ही उन्होंने सभी जिलावासियों को होली की शुभकामना दी और ईश्वर से सभी की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ संस्कार दिए जा रहे हैं, ताकि सभी छात्र देश के अच्छे नागरिक बनें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें