एससी नेगी चुने एवरेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली में प्रदेश एवरेस्ट ए
जागरण संवाददाता, मनाली : अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली में प्रदेश एवरेस्ट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए डीआइजी एससी नेगी को अध्यक्ष बनाया गया। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर किशन कुमार को उपप्रधान, कैप्टन रणधीर ¨सह सलूरिया को महासचिव, डिक्की डोलमा को सहसचिव और खेम राज को कोषाध्यक्ष चुना गया। कर्नल प्रेम चंद, डीआइजी प्रेम ¨सह, राजीव शर्मा, बिकी भानू, कैप्टन ठाकुर दास, देवी ¨सह, राधा देवी को गवर्नर काउंसिल का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। कर्नल प्रेम चंद और डीआइजी प्रेम ¨सह को एडवाइजर चुना गया। बैठक में उपनिदेशक अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान अश्वनी कुमार, बिकी भानू, गुरदयाल ¨सह, कैप्टन रतन ¨सह राणा, सरदारी लाल, सूबेदार देवी ¨सह, अजय सोहल भी उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश एवरेस्ट एसोसिएशन का छठा जनरल हाउस आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन करने के बाद बैठक में हाल ही में एवरेस्ट क्लाइंबर्स की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कर्नल प्रेम चंद ने कहा कि आज पर्वतारोही तकनीक के चलते आसानी से चोटियों को फतेह कर रहे हैं। तकनीक के बावजूद पर्वतारोहण में साहस जरूरी है। आज पर्यावरण संरक्षण बड़ी समस्या बन गई है। पर्वतारोहियों को भी हिमालय की चोटियां फतेह करते समय पर्यावरण का ध्यान रखना होगा।