बर्फबारी से निकाल गोसदन पहुंचाए बेसहारा पशु
जागरण संवाददाता, मनाली : बेसहारा पशुओं को सहारा देने के लिए सेव संस्था मनाली के युवा आग
जागरण संवाददाता, मनाली : बेसहारा पशुओं को सहारा देने के लिए सेव संस्था मनाली के युवा आगे आए हैं। बुधवार रात को मनाली में बर्फबारी शुरू हो गई और बेसहारा पशुओं को बर्फ में इधर-उधर भटकता देख सेव संस्था के युवाओं ने इनको सुरक्षित स्थान पर पहुचाया। युवा आधी रात तक पशुओं को बचाने व संरक्षण में जुटे रहे। 100 से अधिक पशुओं को गोसदन में पहुंचाया गया। इन पशुओं की देखभाल व गोसदन के संचालन के लिए प्रशासन ने सामाजिक संगठनों संग बैठक कर सहयोग की अपील की थी। वीरवार सुबह सेव संस्था के सभी युवा पशुओं को सहारा देना गोसदन जा पहुंचे। युवाओं के आग्रह पर अब घाटी के लोग भी बेसहारा पशुओं की मदद के लिए आगे आए हैं। घाटी के लोगों ने वीरवार को एक ट्रक पराली गोसदन में भेजी है। संस्था सदस्य अजय व जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। इस पर संस्था के सभी युवाओं ने मिलकर बेसहारा पशुओं को गोसदन पहुंचाया।
उधर, एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि आसपास की सभी पंचायतों को गोसदन संचालन में सहयोग करने के लिए कहा गया है। मनाली व आसपास के क्षेत्रों में बर्फ पड़ गई है। इस कारण सभी बेसहारा पशुओं को गोसदन में लाया जा रहा है। घरसंगी ने कहा की गोसदन की मदद करने वालों को ¨वटर कार्निवाल में सम्मानित किया जाएगा।