आनी में जल्द बनेगी सब्जी मंडी
उपमंडल मुख्यालय आनी में जल्द भव्य सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लि
संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल मुख्यालय आनी में जल्द भव्य सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आनी के किरण बाजार में 10 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। यह जानकारी एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने शनिवार को यहां पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र सेब उत्पादन में अग्रणी है। यहां से हर वर्ष लाखों सेब की पेटियों का विभिन्न मंडियों में कारोबार होता है। इस दिशा में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए तत्पर है। आनी विधानसभा क्षेत्र में हालांकि बागवानों की सुविधा के लिए खेगसू व निरमंड में सब्जी मंडियां खोली गई हैं। क्षेत्र के किसान बागवानों की मांग पर आनी में ही एपीएमसी की एक नई सब्जी मंडी खोलने का निर्णय लिया है। इससे बागवानों व किसानों को घरद्वार ही विपणन की सुविधा मिलेगी। सब्जी मंडी के लिए यहां के किरण बाजार में 10 बीघा भूमि चिह्नित की गई है।
एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि आनी में प्रस्तावित सब्जी मंडी के निर्माण के अलावा यहां किसानों व बागवानों की सुविधा यहां एक भव्य किसान भवन व सामुदायिक हाल का निर्माण भी किया जाएगा। बंजार के दमोठी में भी सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा।