मनाली जाने वालों के लिए खुशखबरी! रोहतांग दर्रे में शुरू हुई बर्फबारी, झूम उठे पर्यटक
सोमवार को रोहतांग दर्रे में बारिश बर्फ में बदलने से पर्यटक झूम उठे, जिससे मनाली में पर्यटन को बढ़ावा मिला ...और पढ़ें
-1790617296892_m.webp)
रोहतांग दर्रे में हुई बर्फबारी। फोटो जागरण
HighLights
रोहतांग दर्रे में बारिश बर्फ में बदली, पर्यटकों ने आनंद लिया।
सोमवार को 412 पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रे पहुंचे।
कम बारिश और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, मनाली। सोमवार को रोहतांग दर्रे में घूमने गए पर्यटकों के लिए मौसम सुहावना हो गया। दर्रे में सुबह से ही बारिश का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर तक बारिश की बूंदें बर्फ के फाहों में बदल गई। दोपहर बाद रोहतांग दर्रे में पर्यटक बर्फ के फाहों में झूम उठे। चार महीने बाद दर्रे में पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों ने चार सौ का आंकड़ा पार किया।
सोमवार को 412 वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे। इस बार कम बारिश और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि इस साल सितंबर 2026 तक मनाली में 3.25 लाख पर्यटक वाहन मनाली आ चुके है।
पिछले साल भारी बरसात व सड़कों को हुए नुकसान का कारण भर में 2.70 लाख पर्यटक वाहन ही मनाली आए थे। इस साल अक्टूबर में दशहरे के चलते पर्यटन कारोबार में और तेजी की उम्मीद है।
वीकेंड पर भी पर्यटकों की आवाजाही जारी रही
पर्यटन कारोबारी राकेश, टीकम व दिले राम का कहना है कि कुल्लू जिले में इस वर्ष पर्यटन सीजन बेहतर रहने की उम्मीद जताई गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान कम बारिश और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के चलते सप्ताहांत पर भी पर्यटकों की आवाजाही जारी रही।

उन्होंने बताया कि 21 से 27 अक्टूबर तक कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजित होगा। इसके अलावा मनाली के सोलंग में इंटरनेशनल एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप, मनाली मैराथन और मनाली एक्सपो जैसे आयोजन भी होंगे।
उन्होंने बताया कि इन आयोजनों से कुल्लू-मनाली घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। हिटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पहाड़ियों पर हो रहे हिमपात से पर्यटन को पंख लगेंगे।
