Move to Jagran APP

Himachal weather Update: रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात, हिमाचल में ठंड बढ़ी

Himachal weather Update हिमाचल में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ गई है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 02:33 PM (IST)
Himachal weather Update: रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात, हिमाचल में ठंड बढ़ी
Himachal weather Update: रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हिमपात, हिमाचल में ठंड बढ़ी

शिमला/मनाली, एएनआइ। Himachal weather Update हिमाचल प्रदेश के ऊंचे व पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार रात से शुरू हुआ ओलावृष्टि व बर्फबारी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश जबकि ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ गई है। खासकर कल्पा, शिमला, केलंग, मनाली व कुफरी में सुबह व शाम ठंड अधिक हो गई है।

loksabha election banner

रोहतांग दर्रे सहित लाहुल व मनाली की पहाडिय़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। रोहतांग दर्रे में तीन इंच, बारालाचा जोत व शिंकुला दर्रे में चार इंच व कुंजम दर्रे में दो इंच बर्फबारी हुई। रोहतांग सहित धुंधी जोत, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा मकरवेद व शिकरवेद की पहाडिय़ों, भृगु व दशौहर की पहाडिय़ों, पतालसू जोत, इंद्र किला, लद्दाखी पीक सहित लाहुल व कुल्लू की चोटियों घेपन पीक, लेडी ऑफ केलंग, दारचा की पहाडिय़ों, शिला पीक, बड़ा व छोटा शिंगरी ग्लेशियर, नीलकंठ जोत व धौलाधार की पहाडिय़ों में हिमपात हुआ। लेह व काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। शिंकुला जोत में वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद है।  

फाहे गिरने से झूमे सैलानी

मढ़ी व रोहतांग की वादियों में शुक्रवार को बर्फ के फाहे गिरने से सैलानी खुशी से झूम उठे। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से घाटी में ठंड अधिक हो गई है। दशहरा सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने उम्मीद जताई कि पहाड़ों पर बर्फबारी से मनाली में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा।

सात तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सात अक्टूबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में आठ व नौ अक्टूबर को धूप निकलने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि वीरवार को प्रदेश में लाहुल स्पीति सबसे ठंडा रहा। लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। 

मौसम के तेवर बदलने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह व शाम ठंड का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश में हवा का रुख बदलने के बाद ही मानसून विदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से प्रदेश में उत्तर पश्चिम से हवा चलेगी। इसके बाद प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। इस साल प्रदेश में मानसून देर से आया था। यही कारण है कि अब मानसून एक सप्ताह देर से लौटेगा। सामान्य तौर पर मानसून प्रदेश से सितंबर के अंतिम सप्ताह में चला जाता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनीश राय ने बताया कि सात अक्टूबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। मानूसन के विदा होते ही मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में प्रदेश में मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा। 

ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है, ठंड से बचने के लिए लो गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। धौलाधार में कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी से ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर बिछ गयी है। पिछले दिनों कैलाश पर्वत के पास साच पास में भी बर्फबारी हुई थी। 

बीते दिनों कैसा रहा मौसम का मिजाज

बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा शिमला में दर्ज की गई। बारिश की रफ्तार देख हर कोई हैरान रह गया। बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में बारिश के कारण अभी भी कुछ मार्ग बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बर्फबारी के कारण अब तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान         न्यूनतम,     अधिकतम

शिमला       11.8              22

सुंदरनगर   15.2              28.4

कल्पा          6.3              17.5

केलंग          3.3              14.8

ऊना           19.4             32

नाहन          16.3            27.1

सोलन          14.5            26.5

कांगड़ा         16.5            29.4

बिलासपुर,19,30 हमीरपुर,19.2,29.5 चंबा,14.9,27.1 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा कुल्लू दशहरा आठ से, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे शुभारंभ

यहां जलेगा 40 फीट ऊंचा रावण, पुतले बना मुस्लिम कारीगर दे रहे आपसी सौहार्द का संदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.