Move to Jagran APP

लाहुल-स्पीति में मनाया जा रहा लोसर व फागली उत्सव

हिमालयन बुद्धिष्ठ गोंपा में लोसर उत्सव के शुभ अवसर पर विश्व शांति हेतु पूजा पाठ करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:22 AM (IST)
लाहुल-स्पीति में मनाया जा रहा लोसर व फागली उत्सव
लाहुल-स्पीति में मनाया जा रहा लोसर व फागली उत्सव

जागरण संवाददाता, मनाली : हिमालयन बुद्धिष्ठ गोंपा में लोसर उत्सव पर विश्व शांति के लिए पूजा पाठ करवाया जा रहा है। 15 दिन तक चलने वाली इस पूजा में हर रोज कई अनुयायी शामिल हो रहे हैं। पूजा शुरू होने से पहले लामाओं व अनुयायियों ने गोंपा की परिक्रमा की। लोगों के साथ गोंपा आ रहे पर्यटक भी पूजा पाठ में भाग लेकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे हैं।

loksabha election banner

गोंपा मनाली के मुख्य संरक्षक एवं लाहुल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि इस पूजा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के साथ समस्त जीव जंतुओं की सुख समृद्धि है। लोगों को लोसर व फागली उत्सव की बधाई दी। दूसरी ओर लाहुल की पट्टन  घाटी में  वर्ष का  सबसे बड़ा त्योहार फागली उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपसी भाईचारे के प्रतीक इस उत्सव में लोग मतभेद भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। खुशहाली के प्रतीक इस उत्सव में लोग बर्फ की शिवलिंग घर की छतों पर स्थापित कर पूजा कर अच्छी फसल की कामना करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.