चेतन चौहान बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव
संवाद सहयोगी, आनी : आनी विधानसभा क्षेत्र के नित्थर क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता चेतन चौहान
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनी : आनी विधानसभा क्षेत्र के नित्थर क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता चेतन चौहान को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है। पूर्व में चेतन चौहान युवा कांग्रेस में मंडी लोकसभा क्षेत्र के महासचिव पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। चेतन चौहान ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर,प्रभारी जगदेव जग्गा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष केशव चंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवासन, अखिल भारतीय प्रभारी कृष्ण का आभार जताते हुए कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें