हरियाणवी एलबम में छाया मनाली का रजत
मनाली के गायक रजत विज की वीडियो एलबम निक्कर वाली क्वीन ने धमाल मचा दिया है, इसके गीत को एक लाख 65 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है।
By Edited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 03:00 AM (IST)
मनाली, जेएनएन। मनाली के गायक रजत विज के हाल ही में रिलीज हुए वीडियो एलबम 'निक्कर वाली क्वीन' ने धमाल मचा दिया है। एक सप्ताह के भीतर ही इस गीत को एक लाख 65 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है। अपने पहले वीडियो फिल्म सॉन्ग को मिले रिस्पांस से रजत विज गदगद हैं।
उनका कहना है आने वाले समय में वे और वीडियो एलबम शूट करेंगे, जिसमें मिस हिमाचल की फाइनलिस्ट मॉडल्स को ही तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने बताया 'निकर वाली क्वीन' गीत को उन्होंने खुद ही लिखा है और गायक भी वे स्वयं ही हैं। स्वैगन रिकॉर्ड्स लुधियाना के बैनर तले बनी इस एलबम में प्रीति ने मॉडल की भूमिका निभाई है, जबकि संगीत रूबल ने दिया है। निर्देशन पंकज शर्मा ने किया है। मनाली निवासी शक्ति देवी, राकेश सोनी, कुवेर अवस्थी, शिशु पाल, राजकुमार सोनी सहित पूजा सोनी ने रजत को बधाई दी व भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें