राधा संस्था के बच्चों की मेहनत लाई रंग
जागरण संवाददाता, मनाली : राधा संस्था मनाली के बच्चों की ओर से हाथों से तैयार उत्पाद को बाजा
जागरण संवाददाता, मनाली : राधा संस्था मनाली के बच्चों की ओर से हाथों से तैयार उत्पाद को बाजार मिल गया है। ट्राइबज इंडिया ने राधा रूरल एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड हेल्पफूल अस्सिटेंस के बच्चों को बेहतरीन बाजार प्रदान करवाया है। अब बच्चों की मेहनत भी रंग लाने लगी है। बच्चे हाथों से बुनकर कई उत्पाद तैयार करते हैं। लेकिन कई साल से बाजार न मिलने से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। अब ट्राइबज इंडिया ने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाया है। अब जहां भी ट्राइबज इंडिया की प्रदर्शनी लगती है तो बच्चों के उत्पादों को स्थान दिया जाता है। आजकल राधा संस्था के बच्चे चंडीगढ़ में उत्पाद बेच रहे हैं। राधा संस्था संचालिका सुदर्शना ठाकुर ने कहा कि 30 साल से राधा संस्था समस्या का सामना कर रही थी। लेकिन अब ट्राइबज इंडिया का सहयोग मिलने से बच्चों की मेहनत रंग ला रही है। ट्राइबज इंडिया ग्रुप से जुड़ते ही समस्याएं खत्म हो गई हैं। जितना भी सामान राधा संस्था के बच्चों की ओर से तैयार किया जाता है उसे ट्राइबज इंडिया खरीद रहा है।