विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद किया तलवारों से हमला

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 13 May 2026 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 11:24 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में पंजाब के पर्यटकों ने तलवारें लहराईं, एक राहगीर को टक्कर मारने ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंजाब के पर्यटकों ने कुल्लू में तलवारें लहराईं।

  2. राहगीर को टक्कर मारकर स्थानीय लोगों पर हमला।

  3. पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय लोग उठा रहे सवाल।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी दिखी है। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में पंजाब से आए पर्यटकों ने सरेआम तलवारें लहराईं। आरोप है कि पंजाब के पर्यटकों ने पहले एक स्थानीय राहगीर को वाहन से टक्कर मारी और बाद में बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस दौरान एक व्यक्ति के हाथ में व अन्य जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग देर रात पुलिस थाना सैंज पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते रहे लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गई। वीडियो में पुलिस जवानों पर नशे के सेवन का आरोप भी लगा है।

क्या कहना है शिकायकर्ता का

पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह निवासी गांव धरमेहड़ा, डाकघर रोपा, सैंज ने बताया कि गत शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी दुकान से सब्जी लेकर रेस्ट हाउस रोपा की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रोपा चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आई पंजाब नंबर की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर यादव देव निवासी गांव पटाहरा और मोती राम निवासी गांव बनाऊगी मौके पर पहुंचे तथा वाहन में सवार युवकों से घटना को लेकर पूछताछ करने लगे।

पूछने पर कर दिया हमला

आरोप है कि इस दौरान कार चालक मनदीप निवासी खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब तथा उसके साथियों प्रदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह और जसन प्रीत ने तेजधार हथियार निकालकर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में मोती राम और यादव देव घायल हो गए। घटना के बाद घाटी के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल

बताया जा रहा है कि स्थानीय युवाओं द्वारा पुलिस थाना सैंज में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की गई। घटना से जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अन्य राज्यों से आने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घाटी में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। 

क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी शुरू कर दी है। आरोपितों से पूछताछ की गई है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्कॉर्पियो सवार हरियाणा के बदमाशों की सिरमौर में गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला