कुल्लू जेल से दीवार लांघ कर भागा कैदी, दुष्कर्म के अंडर ट्रायल मामले में था कारागार में बंद Kullu News
Prisoner Escape from Kullu उप कारागार कुल्लू से दुष्कर्म का आरोपित कैदी फरार हो गया।
कुल्लू, जेएनएन। उप कारागार कुल्लू से दुष्कर्म का आरोपित कैदी फरार हो गया। यह मामला तब पेश पाया जब सब रसाेई की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रसाेई के साथ लगती टंकी के ऊपर चढ़कर दीवार को लांघकर कैदी फारार हो गया। कैदी के भागने से पुलिस और उप कारागार में तैनात कर्मियों में खलबली मच गई है। जैसे ही इसकी सूचना जेल कर्मियों को मिली तो उन्होंने इसका पीछा किया लेकिन कैदी तब तक रफूचक्कर हो चुका था। अभी तक पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार था। आरोपित खेमराज निवासी ढालपुर कुल्लू का रहने वाला है। मनाली में दुष्कर्म मामले में आरोपित अंडर ट्रायल पर जेल में था। इससे पूर्व वर्ष 2014 में भी उप कारागार कुल्लू से दो कैदी फरार हो गए थे। हालांकि इसके बाद उपकारागार कुल्लू जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी लेकिन अब यहां पर एक और कैदी के भागने का मामला सामने आया है।