राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, कुल्लू-लाहुल में लिया सुरक्षा का हवाई जायजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कुल्लू-लाहुल दौरे से पहले प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

6 से 8 अक्टूबर तक रहेगा राष्ट्रपति का प्रस्तावित दौरा।
HighLights
राष्ट्रपति मुर्मु के हिमाचल दौरे की तैयारियां तेज
कुल्लू-लाहुल क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था और मार्गों का जायजा लिया गया
संवाद सहयोगी, कुल्लू । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कुल्लू-लाहुल दौरे से पहले प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। रविवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हेलीकॉप्टर से कुल्लू और लाहुल-स्पीति क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संभावित मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। हवाई निरीक्षण के दौरान उन स्थानों और मार्गों को देखा गया, जहां राष्ट्रपति का आवागमन प्रस्तावित है।
प्रशासन ने कसी सुरक्षा व्यवस्था
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इंतजामों की स्थिति भी परखी गई। प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित विभागों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के चलते कुल्लू और लाहुल-स्पीति में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर से मार्ग और तैयारियों का जायजा
प्रशासनिक स्तर पर मार्गों से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक प्रत्येक व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। हवाई निरीक्षण के माध्यम से भी दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संभावित चुनौतियों का आकलन किया गया। राष्ट्रपति का प्रस्तावित दौरा 6 से 8 अक्टूबर तक है। दौरे को देखते हुए प्रशासन ने विभागवार तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
