कुल्लू में तेज रफ्तार टिप्पर ब्यास में गिरा, चालक घायल
जिला मुख्यालय में रामशिला के गेमन पुल के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ब्यास में जा गिरा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 07:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला मुख्यालय में रामशिला के गेमन पुल के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ब्यास नदी में गिर गया। हादसे में टिप्पर चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे स्थानीय लोगों की सहायता से कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार टिप्पर रामशिला से कुल्लू की ओर आ रहा था। इस दौरान अचानक पुल के पास चालक ने टिप्पर पर से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन टिप्पर ब्यास नदी में जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू राजकुमार ने बताया चालक की हालत अब ठीक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें