Move to Jagran APP

हनी ट्रैप मामला : अब तक 10 लोग गिरफ्तार

संवाद सहयोगी कुल्लू हनी टै्रप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपित गिरफ्तार किया

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 08:05 PM (IST)
हनी ट्रैप मामला : अब तक 10 लोग गिरफ्तार
हनी ट्रैप मामला : अब तक 10 लोग गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कुल्लू : हनी टै्रप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपित गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय अजय कुमार शमशी का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के खिलाफ 16 दिन से लगातार कार्रवाई जारी है। पहले सात पुरुष व दो महिलाओं को जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए गिरोह के दसवें सदस्य को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दो दिसंबर को भुंतर थाने में हनी ट्रैप का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया था कि देह व्यापार से जुड़े कुछ लोगों ने उसके फोन पर कॉल करके पति को फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग की थी। उसने पति को हिम्मत देते पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच में पुलिस ने तुरंत हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया। इसके बाद लगातार पुलिस ने इनके तार किस-किस से जुड़े हैं इसकी जांच और लगातार गिरफ्तारी की गई। यह गिरोह लोगों को अपने प्यार के जाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि हनी ट्रैप मामले में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। मामले में लगातार छानबीन कर रही है। शुक्रवार को पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद जांच में अन्य साथियों का पता भी लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.