Move to Jagran APP

नया सवेरा संस्था ने बच्चों के साथ मनाया राखी पर्व

संवाद सहयोगी, आनी : समाज में कुछ अच्छा करने की चाह पाले कुछ सामाजिक लोगों ने जागरूकता के

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST)
नया सवेरा संस्था ने बच्चों के साथ मनाया राखी पर्व
नया सवेरा संस्था ने बच्चों के साथ मनाया राखी पर्व

संवाद सहयोगी, आनी : समाज में कुछ अच्छा करने की चाह पाले कुछ सामाजिक लोगों ने जागरूकता के उद्देश्य से आनी उपमंडल में सामाजिक संस्था बनाई जो आए दिन नए आयाम स्थापित कर रही है। अब तक सामाजिक संस्था ने कई कार्य कर लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था नया सवेरा ने रक्षाबंधन पर्व पर कुल्लू में बाल आश्रम कलैहली के बच्चों के साथ मनाया। रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष आनी एवं संस्था अध्यक्ष अनु ठाकुर ने बच्चों को राखी बांधी तथा संस्था की तरफ से जूते व तौलिए दिए। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने, अनुशासन को जीवन में ढालने, बुरी आदतों से दूर रहने की बात कही। आश्रम की प्रभारी आशा शर्मा ने संस्था का आभार जताया। नया सवेरा संस्था ने सीडब्ल्यूसी सदस्य धनीराम ठाकुर का भी कार्यक्रम के मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था सचिव महेंद्र ठाकुर, उपप्रधान हरीश मेहता, कोषाध्यक्ष बुध राम ठाकुर, मदनलाल, हंसराज, जगत राम व जीवन ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.